''चौथी फेल'' अजय की ''दृश्‍यम'' का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन की अपनी आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में वे अजय एक आम इंसान की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में अजय की पत्‍नी का किरदार श्रिया सरन निभा रही हैं. यह एक एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म होगी. फिल्‍म में अजय एकबार फिर अपने दमदार रोल में नजर […]

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन की अपनी आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में वे अजय एक आम इंसान की भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म में अजय की पत्‍नी का किरदार श्रिया सरन निभा रही हैं. यह एक एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म होगी. फिल्‍म में अजय एकबार फिर अपने दमदार रोल में नजर आये हैं.

फिल्‍म के ट्रेलर से पता चलता है कि अजय की फैमिली पर किसी लड़के के किडनैप करने का आरोप लगता है. अजय इन परिस्थितियों से अपने परिवार को बचाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करता है. फिल्‍म इसी कहानी को लेकर आगे बढ़ती है. फिल्‍म में अजय दो बेटियों के पिता का भी किरदार निभा रहे हैं.

वहीं फिल्‍म की एक और खास बात यह है कि फिल्‍म में तब्‍बू एक दमदार महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगी. फिल्‍म में उनका लुक दर्शकों कों बेहद पसंद आनेवाला है. फिल्‍म को निशिकांत कामत ने डायरेक्‍ट किया है. इस फिल्‍म के अलावा अजय देवगन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ में नजर आयेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=AuuX2j14NBg

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >