1.5 लाख रुपये एंडवास देकर पुलिस ने किया सैक्‍स-रैकेट का भंडाफोड़, अभिनेत्री गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने मंगलवार को सेक्‍स-रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक तमिल अभिनेत्री को रंगे हाथों पकड़ा है. इसके अलावा इस रैकेट की दलाल 30 वर्षीय आयशा सईद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है साथ ही दावा कर रही है कि इस रैकेट में और कई लोगों […]

गोवा पुलिस ने मंगलवार को सेक्‍स-रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक तमिल अभिनेत्री को रंगे हाथों पकड़ा है. इसके अलावा इस रैकेट की दलाल 30 वर्षीय आयशा सईद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है साथ ही दावा कर रही है कि इस रैकेट में और कई लोगों के नामों का खुलासा हो सकता है.

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा कि वह पैसों की हो रही दिक्‍कत के कारण इस रैकेट से अपनी मर्जी से जुड़ी थी. पुलिस का कहना है कि आयशा का फोन नंबर उन्‍हें एक वेबसाइट से मिला था और पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर आयशा को फोन किया था.

खबर के अनुसार आयशा ने पुलिस से तीन लाख रूपये की मांग की थी और 1.5 लाख रुपये एंडवास मांगे थे. पुलिस ने सोमवार को एंडवास आयशा तक पहुंचा दिया था. इसके बाद मंगलवार को अभिनेत्री होटल पहुंची. इसके बाद पुलिस की टीम भी वहां पहुंची और अभिनेत्री को रंगे हाथों पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >