''सेल्‍फी ले ले'' के रिमिक्‍स में फैंस को मिल सकता है सलमान संग काम करने का मौका

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘सेल्‍फी ले ले’ के रिमिक्‍स में काम करने का मौका अपने फैंस को दे रहे हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दाकी और करीना कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘सेल्‍फी ले ले’ के रिमिक्‍स में काम करने का मौका अपने फैंस को दे रहे हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दाकी और करीना कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इस फिल्‍म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सलमान ने सोशल साइट ट्विटर के जरिए कहा कि फैन्स अपनी सेल्फी लें और उसे मेरे पास भेजें और इस सेल्‍फी कॉन्‍टेस्‍ट में हिस्‍सा लें. वहीं फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी होगी कि उन्‍हें सलमान के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/605591770684997632

फिल्‍म इस साल ईद में रिलीज होगी. इस गाने को जोया अख्‍तर की फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ के साथ रिलीज किया जायेगा. यह फिल्‍म इसी साल ईद में रिलीज होगी. इस फिल्‍म के अलावा सलमान जल्‍द ही एक और फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगी.

‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है. टीजर में सलमान हनुमान जी के एक भक्‍त के रूप में नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >