''दृश्‍यम'' में आईजी मीरा देशमुख का किरदार निभायेंगी तब्‍बू

बॉलीवुड फिल्‍मों में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री तब्‍बू आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में आईजी मीरा देशमुख का किरदार निभाती नजर आयेंगी. उनका फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. इससे पहले अजय देवगन और श्रिया सरन का फर्स्‍टलुक जारी किया गया था. तब्‍बू अपने इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रही है. उनके चेहरे […]

बॉलीवुड फिल्‍मों में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री तब्‍बू आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में आईजी मीरा देशमुख का किरदार निभाती नजर आयेंगी. उनका फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. इससे पहले अजय देवगन और श्रिया सरन का फर्स्‍टलुक जारी किया गया था.

तब्‍बू अपने इस लुक में बेहद दमदार नजर आ रही है. उनके चेहरे पर एक महिला पुलिसकर्मी के हावभाव साफ दिखाई दे रहे हैं. अब तब्‍बू के इस लुक को देखकर फैंस का इस फिल्‍म के लिए और इंतजार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

तब्‍बू हाल ही विशाल भारद्वाज की फिल्‍म ‘हैदर’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उन्‍होंने शाहिद कपूर की मां का किरदार निभाया था. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था. ‘दृश्‍यम’ के अलावा तब्‍बू फिल्‍म ‘फितूर’ में नजर आयेंगी. ‘फितूर’ में तब्‍बू ने अभिनेत्री रेखा को रिप्‍लेस किया है.

वहीं अजय देवगन अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म के अलावा अजय एक और फिल्‍म ‘शिवाय’ में भी दिखाई देगें. वहीं अजय ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस बात की भी जानकारी दी है कि उनकी फिल्‍म ‘सन ऑफ सरदार’ के रीमेक भी बनाई जायेगी जो वर्ष 2017 में रिलीज होगी. ‘दृश्‍यम’ 31 जुलाई को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >