...तो क्‍या ''EXPENDABLES'' में नजर आयेंगे सलमान खान

मुंबई : हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन ने सलमान खान को उनकी प्रशंसा के लिए धन्यवाद दिया और उनके साथ एक एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा व्यक्त की. हॉलीवुड के 68 वर्षीय निर्देशक-अभिनेता ने एक्शन फिल्म ‘द् एक्सपेंडेबल्स’ के नये सिक्वल में उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की. सलमान खान द्वारा […]

मुंबई : हॉलीवुड के सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन ने सलमान खान को उनकी प्रशंसा के लिए धन्यवाद दिया और उनके साथ एक एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा व्यक्त की. हॉलीवुड के 68 वर्षीय निर्देशक-अभिनेता ने एक्शन फिल्म ‘द् एक्सपेंडेबल्स’ के नये सिक्वल में उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की.

सलमान खान द्वारा ट्विटर पर स्टेलॉन को फोलो करने और अपने प्रशंसकों को उन्हें हीरो आफ योर हीरो बताने के बाद स्टेलॉन ने सलमान को शुक्रिया कहा.
सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने लिखा, प्रशंसनीय ट्वीट के लिए सुपर टैलेंटेड इंडियन सुपरस्टार सलमान खान को धन्यवाद. हमें एक साथ एक एक्शन फिल्म करनी चाहिए. यह ‘न्यू एक्पेंडेबल्स’ हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >