‘धुरंधर 2’ या ‘उस्ताद भगत सिंह’, 7वें दिन बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बना?

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना लिया है. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई लगातार गिर रही है.

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 7: धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता बीत गया है. कमाई के मामले में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म पवन कल्याण की मूवी से आगे निकल गई है. आइए 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. इसके बाद तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने 113 करोड़ और 114.85 करोड़ रुपये तक की कमाई कर डाली. हालांकि हफ्ते के आखिरी दिनों में कलेक्शन थोड़ा गिरा. sacnilk के अनुसार, सातवें दिन फिल्म ने 47.70 करोड़ रुपये कमाए. इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड कमाई भी करीब 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. के आसपास पहुंच चुकी है, जो इसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना रही है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार पड़ी धीमी

वहीं पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ शुरुआत में ठीक-ठाक चली, लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार कम होती गई. फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके बाद कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली. sacnilk के अनुसार, पांचवें और छठे दिन फिल्म की कमाई घटकर 2.50 करोड़ और 1.75 करोड़ रुपये रह गई. सातवें दिन फिल्म सिर्फ 1.14 करोड़ रुपये ही कमा पाई. अब तक इसका कुल घरेलू कलेक्शन 65.74 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 88.08 करोड़ रुपये तक पहुंचा है.

आगे निकली धुरंधर 2

दोनों फिल्मों के पहले हफ्ते के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ की हालत बहुत खराब है.

यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2: रिलीज के सातवें दिन कितना कमा पाई ‘धुरंधर 2’, सामने आए आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >