''दिल धडकने दो'' में अपने किरदार के लिए अनिल कपूर ने नहीं पहना विग

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी अगली परिवारिक ड्रामा फिल्म ‘दिल धडकने दो’ के किरदार के लिए विग नहीं पहना है. इस किरदार के लिए कपूर की खूब तारीफ हो रही है. पहली बार काले-सफेद खिचडी बालों के साथ नजर आ रहे अनिल कपूर इस फिल्म में दो बच्चों (प्रियंका चोपडा और […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी अगली परिवारिक ड्रामा फिल्म ‘दिल धडकने दो’ के किरदार के लिए विग नहीं पहना है. इस किरदार के लिए कपूर की खूब तारीफ हो रही है.

पहली बार काले-सफेद खिचडी बालों के साथ नजर आ रहे अनिल कपूर इस फिल्म में दो बच्चों (प्रियंका चोपडा और रनवीर सिंह) के पिता की भूमिका निभा रहे हैं. निर्देशक जोया अख्तर की इस फिल्म में शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में हैं.

अभिनेता ने कहा, ‘ मैं अपने लुक को लेकर बहुत उत्साहित हूं. उसे सही रुप देना मुश्किल था. अभिनेता सामान्य तौर पर विग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मैंने जितना वास्तविक संभव हो सका उतना रहने का प्रयास किया. इस लुक के लिए हमने बहुत मेहनत की है.’

निर्देशक जोया अख्तर की इस फिल्म में शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में हैं. जोया की पिछली फिल्म ‘जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ की खूब तारीफ हुई थी.

अनिल का कहना है, ‘वह बहुत अच्छी हैं. फिल्म बहुत अच्छी बनी है. जब मैं किसी फिल्म में काम करता हूं तो पुरुष या महिला निर्देशकों में भेद नहीं करता. मुझे लगता है कि दोनों में कोई फर्क नहीं होना चाहिए क्योंकि अंतत: सभी बॉलीवुड की बेहतरी के लिए काम करते हैं.’

फिल्म पांच जून को पूरी दुनिया में रिलीज होगी और छह जून को इसे आईफा, 2015 में दिखाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >