शुक्रवार के प्रभाव से अब भी अछूते नहीं हैं महानायक अमिताभ बच्‍चन

नयी दिल्ली : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 40 साल के अभिनय करियर में न जाने कितनी बार बॉक्स ऑफिस की जंग का बखूबी सामना किया है लेकिन वे आज भी शुक्रवार को घबराये हुए रहते हैं. बच्चन का कहना है कि वे आज भी फिल्म रिलीज होने के दिन प्रभावित रहते हैं. […]

नयी दिल्ली : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 40 साल के अभिनय करियर में न जाने कितनी बार बॉक्स ऑफिस की जंग का बखूबी सामना किया है लेकिन वे आज भी शुक्रवार को घबराये हुए रहते हैं.

बच्चन का कहना है कि वे आज भी फिल्म रिलीज होने के दिन प्रभावित रहते हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,’ इस बात को लेकर बेचैनी, भय और परेशानी रहती है कि दर्शक फिल्म देखकर क्या सोचते हैं.’

वे इस बात को लेकर निश्चित तौर पर खुश हैं और सुकून महसूस कर रहे हैं कि उनकी फिल्म ‘पीकू’ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मेगास्टार ने कहा कि यह वाकई सुखद होता है जब आप दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल हो जायें. पीकू ने निश्चित तौर पर ऐसा किया है.

बंगाली पिता के किरदार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे खुद सात साल बंगाल में रह चुके हैं और उनकी पत्नी बंगाली हैं. साथ ही कई बंगाली निर्देशकों के साथ काम करने से उन्हें इस किरदार को पर्दे पर अच्छे से उतारने में सफलता मिली.

इस फिल्‍म के अलावा अमिताभ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके अलावा फरहान अख्‍तर भी होंगे. इस फिल्‍म में अमिताभ ने एक विकलांग व्‍यक्ति का किरदार निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >