अजय देवगन की ''शिवाय'' का मोशन पोस्‍टर रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म के निर्माता खुद अजय ही हैं. वहीं फिल्‍म में दिलीप कुमार और सायरा बानो की पोती सैयशा सैगल इस फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म का पोस्‍टर हाल ही में रिलीज किया गया था. अजय […]

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म के निर्माता खुद अजय ही हैं. वहीं फिल्‍म में दिलीप कुमार और सायरा बानो की पोती सैयशा सैगल इस फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं.

फिल्‍म का पोस्‍टर हाल ही में रिलीज किया गया था. अजय का लुक इस फिल्‍म में बिलकुल अलग नजर आ रहा है. उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म 2017 में रिलीज होगी, लेकिन अजय ने अपने फैंस के लिए इसी साल फिल्‍म को पोस्‍टर और टीजर रिलीज कर दिया है.
फिलहाल अजय अपनी आगामी फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके साथ कई बड़े कलाकार काम कर रहे हैं. ‘शिवाय’ में अजय एक विनाशक, संरक्षक और पालक का किरदार निभाते नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >