हैप्‍पी बर्थडे ”BABY DOLL” सनी लियोन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना 34वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 13 मई 1981 को एक सिख परिवार में हुआ था. सनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है. बाद में उन्‍होंने अपना नाम बदलकर सनी लियोन रख लिया था. भारत में वे टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ से चर्चित हुई थी. […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना 34वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्‍म 13 मई 1981 को एक सिख परिवार में हुआ था. सनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है. बाद में उन्‍होंने अपना नाम बदलकर सनी लियोन रख लिया था. भारत में वे टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ से चर्चित हुई थी.

‘बिग बॉस 5’ शो के दौरान ही उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी. इसके बाद उन्‍होंने ‘जिस्‍म 2’ में सनी को काम करने का मौका दिया था. सनी को बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था और वे आइस स्‍केटिंग भी करती थीं.

सनी ने एकता कपूर की फिल्‍म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में भी मुख्‍य कलाकार के रूप में काम किया था . दर्शकों ने उनकी इस फिल्‍म को पसंद किया और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की. इस फिल्‍म की सफलता के बाद सनी लियोन को और कई फिल्‍मों के ऑफर्स आने लगे. सनी ने बॉलीवुड फिल्‍मों में काम करने के लिए हिंदी भाषा भी सीखी.

वहीं सनी दो दिन पहले ही अपने पति डेनियल बीबर के साथ अपना बर्थडे मना चुकी हैं. सनी लियोन हाल ही में फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उनके साथ जय भानुशाली ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया और उनकी तारीफ भी की. इस फिल्‍म के लिए सनी ने डांस भी सीखा था.

हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘कुछ कुछ लोचा है’ रिलीज हुई है. फिल्‍म में उनके साथ राम कपूर भी हैं. इस फिल्‍म के अलावा सनी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में दिखाई देंगी. सनी लगातार कड़ी मेहनत कर रही है और दर्शक भी उनकी फिल्‍मों को पसंद कर रहे हैं. सनी लियोन को जन्‍मदिन की बधाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >