अमिताभ ने ”पीकू” को पसंद करने के लिए प्रशंसकों को दिया धन्यवाद

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘पीकू’ को पसंद करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है. इस फिल्म में रोग से भ्रमित रहने वाले एक पिता की भूमिका निभाने वाले 72 वर्षीय बच्चन ने ट्विटर पर प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है. बच्चन ने ट्वीट किया […]

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘पीकू’ को पसंद करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है. इस फिल्म में रोग से भ्रमित रहने वाले एक पिता की भूमिका निभाने वाले 72 वर्षीय बच्चन ने ट्विटर पर प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है.

बच्चन ने ट्वीट किया कि,’ पीकू के लिए स्नेह दिखाने के लिए धन्यवाद, प्रणाम, नमस्कार और अभिनंदन…..’ दिल्ली और कोलकाता में तैयार हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, इरफान खान और मौसमी चटर्जी भी हैं.

तीनों कलाकार पहली बार इस फिल्‍म में साथ नजर आये है. अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान इस फिल्‍म में दीपिका के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >