पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल बने गीतकार, लिखा ''आईटम सॉन्‍ग''

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘‘जैनब – ए सेलेब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी’’ में गीतकार की भूमिका में हैं. इस फिल्म के गाने आज रात यहां जारी किए गए. नवागंतुक अभिनेता प्रणव सिंह की फिल्म के लिए सिब्बल ने सभी पांच गाने लिखे हैं जिसमें ‘मस्त मस्त हवा’ आइटम […]

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘‘जैनब – ए सेलेब्रेशन ऑफ ह्यूमैनिटी’’ में गीतकार की भूमिका में हैं. इस फिल्म के गाने आज रात यहां जारी किए गए. नवागंतुक अभिनेता प्रणव सिंह की फिल्म के लिए सिब्बल ने सभी पांच गाने लिखे हैं जिसमें ‘मस्त मस्त हवा’ आइटम नंबर भी शामिल है.

फिल्म मुजफ्फरनगर दंगों (2013) पर आधारित है और इसमें जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा भी भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म के माध्यम से तुर्की की अभिनेत्री सुहा गेजेंतो बॉलीवुड में कदम रख रही हैं.

फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि यह जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘फिल्म निर्माता आजकल आइटम नंबर चाहते हैं. इसलिए मैंने इस फिल्म में एक आइटम नंबर लिखा है. जागरुकता फैलाने और सामाजिक संदेश देने के लिए सिनेमा सबसे प्रभावी माध्यम है. इस फिल्म के माध्यम से मैं खुशी, मानवता और सौहार्दता का संदेश देना चाहूंगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >