अभिनय करियर को गंभीरता से ले रहे हैं सिद्धार्थ माल्या

मुंबई : किंगफिशर समूह के वारिस सिद्धार्थ माल्या अपने अभिनय करियर को गंभीरता से ले रहे हैं और अभिनय में मास्टर डिग्री करने के लिए लंदन जा रहे हैं. आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के निदेशक 27 वर्षीय सिद्धार्थ इससे पहले कम बजट की दो अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मों में नजर आ चुके हैं. हाल […]

मुंबई : किंगफिशर समूह के वारिस सिद्धार्थ माल्या अपने अभिनय करियर को गंभीरता से ले रहे हैं और अभिनय में मास्टर डिग्री करने के लिए लंदन जा रहे हैं. आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के निदेशक 27 वर्षीय सिद्धार्थ इससे पहले कम बजट की दो अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

हाल ही में उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा में अपना नामांकन कराया है. सिद्धार्थ ने ट्वीट किया है कि,’ अब अभिनय को मैंने करियर के रुप चुना है तो यह जरुरी है कि मैं इस इंटस्‍ट्री में प्रतियोगिता करने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हूं.’

उन्होंने लिखा, ‘ इसलिए मुझे आपके साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मुझे रॉयल सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से स्क्रीन ऐक्टिंग में मास्टर डिग्री करने का अवसर मिला है.’

उन्होंने लिखा कि पाठ्यक्रम के अक्तूबर में शुरु होने तक का उनसे इंतजार नहीं हो सकता. सिद्धार्थ का नाम बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण के साथ जुडता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >