विवेक ओबेराय के घर आई नन्ही परी

अभिनेता विवेक ओबेराय अब एक बेटी के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी प्रियंका ने आज बंगलौर के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. इस नए मेहमान के आने से विवेक बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि अब हमारा परिवार पूरा हो गया. बेटियां बहुत खास होती है इसलिए प्रियंका और मैं बहुत […]

अभिनेता विवेक ओबेराय अब एक बेटी के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी प्रियंका ने आज बंगलौर के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. इस नए मेहमान के आने से विवेक बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि अब हमारा परिवार पूरा हो गया.

बेटियां बहुत खास होती है इसलिए प्रियंका और मैं बहुत खुश हैं कि भगवान ने हमारी घर में भी एक प्यारी सी बेटी भेज दी है. मां बेटी दोनों स्वस्थ हैं. गौरतलब है कि विवेक एक बेटे के पिता पहले से ही हैं. उनका बेटा विवान वीर दो साल का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >