जोया की ''दिल धड़कने दो'' की पंजाबी फैमिली

जोया अख्‍तर की आगामी फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ रिलीज हो गया है. फिल्‍म में स्‍टार्स की भरमार है. फिल्‍म की कहानी एक पंजाबी परिवार की है जो क्रूज ट्रीप पर जाता है. फिल्‍म में फरहान अख्‍तर, अनिल कपूर, अनुष्‍का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह और रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में कमल मेहरा […]

जोया अख्‍तर की आगामी फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ रिलीज हो गया है. फिल्‍म में स्‍टार्स की भरमार है. फिल्‍म की कहानी एक पंजाबी परिवार की है जो क्रूज ट्रीप पर जाता है. फिल्‍म में फरहान अख्‍तर, अनिल कपूर, अनुष्‍का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह और रणवीर सिंह मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

फिल्‍म में कमल मेहरा (अनिल) और नीलम मेहरा (शेफाली) अपने दोनों बच्‍चों कबीर (रणवीर) और आयशा (प्रियंका) की जिदंगी संवारने में लगे हुए है और दोनों को लेकर वो बेहद परेशान नजर आ रहे हैं. एक ओर आयशा अपनी शादी से खुश नहीं है तो दूसरी ओर कबीर शादी को लेकर सीरीयस नहीं है.

इस पंजाबी परिवार में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है. लेकिन सभी अपनी जिदंगी में बहुत परेशान है. ट्रेलर देखकर फिल्‍म देखने की उत्‍सुकता बड़ सकती है. फिल्‍म में फरहान अख्‍तर और अनुष्‍का शर्मा भी लीड रोल में हैं. वहीं राहुल बॉस ने प्रियंका चोपड़ा के पति किरदार में नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में डायलॉग डिलीवरी बहुत जबरदस्‍त है. कहीं-कहीं आपको हंसी भी आ सकती है. फिल्‍म देखकर कभी दर्शक हंसेंगे तो कभी इमोशनल होंगे. रणवीर और अनुष्‍का भी लंबे समय बाद इस फिल्‍म में एकसाथ नजर आ रहे हैं. फिल्‍म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >