कुछ नया सीखना अच्‍छा लगता है : सोनाक्षी सिन्‍हा

कई दिनों से खबरें आ रही थी कि फिल्म निर्माता ए. आर. मुरुगदास की आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ में अभिनेत्री तब्‍बू एक अहम किरदार निभानेवाली हैं लेकिन अब ऐसी खबरों के इनकार किया जा रहा है. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं. तब्‍बू को लेकर कई अटकलें भी सामने आई. लेकिन अब तब्‍बू […]

कई दिनों से खबरें आ रही थी कि फिल्म निर्माता ए. आर. मुरुगदास की आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ में अभिनेत्री तब्‍बू एक अहम किरदार निभानेवाली हैं लेकिन अब ऐसी खबरों के इनकार किया जा रहा है. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं. तब्‍बू को लेकर कई अटकलें भी सामने आई. लेकिन अब तब्‍बू के प्रवक्‍ता ने इस बात को पूरी तरह से साफ कर दिया है.

कहा जा रहा था कि तब्‍बू ने फिल्‍म की चार दिन शूटिंग की और इसके बाद अचानक फिल्‍म से किनारा कर लिया. वहीं सूत्रों का कहना है कि डेट के चलते तब्‍बू ने ऐसा किया. जब इस बारे में तब्‍बू से बात की गई तो उन्‍होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उनकी चुप्‍पी को लेकर भी कई अटकलें लगाई गई.

वहीं तब्‍बू के प्रवक्‍ता का कहना है कि इस फिल्‍म को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं की गई है. उन्‍होंने इस फिल्‍म को साइन ही नहीं किया है. वहीं जब तब्‍बू ने फिल्‍म साइन ही नहीं की तो वो फिल्‍म के लिए शूटिंग कैसे कर सकती हैं. इसलिए फिल्‍म छोड़ने की कोई बात ही नहीं है. वहीं इनदिनों तब्‍बू ‘दृश्‍यम’ की रीमेक में व्‍यस्‍त हैं. इसलिए बाद में कोई डेट इशूज न हो इसलिए उन्‍होंने फिल्‍म को न कहना ही बेहतर समझा.

यह एक एक्‍शन फिल्‍म होगी और सोनाक्षी फिल्‍म के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही हैं. सोनाक्षी का कहना है कि,’ कुछ नया सीखना अच्‍छा लगता है. मैं प्रशिक्षण भी ले रही हूं और प्रगतिशील हो गई हूं. इस फिल्‍म को लेकर मैं खासा उत्‍साहित हूं. दर्शक मुझ फिल्‍म में एक्‍शन करते देखेंगे.’ इस फिल्‍म में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा भी नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >