370 Biryani Row: प्रणित मोरे को इस कॉमेडियन ने कहा- कॉमेडी का कलंक, बोले- युवाओं को बना रहा भ्रष्ट

370 Biryani Row: 370 वाली बिरयानी कॉन्ट्रोवर्सी पर अब सुनील पाल का रिएक्शन आया है. उन्होंने प्रणित मोरे को कॉमेडी का कलंक कहा और बताया कि यह लोग हमारे देख के युवाओं को भ्रष्ट बना रहे हैं.

370 Biryani Row: 370 वाली बिरयानी कॉन्ट्रोवर्सी अभी भी सोशल मीडिया ट्रेंड कर रही है. इस मुद्दे पर सेलेब्स अपनी राय रख चुके हैं. अब दिग्गज कॉमेडियन सुनील पाल ने एंट्री कर ली है. सुनील पाल ने सवाल उठाया कि जो कॉमेडियंस बार-बार विवादों में घिर जाते हैं, उन्हें बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति जैसे बड़े प्लेटफॉर्म आखिर क्यों दिए जाते हैं.

सुनील पाल ने प्रणित मोरे को कहा कॉमेडी का कलंक

सुनील पाल ने टेली रिपोर्टर संग बात करते हुए कॉमेडियन प्रणित पर जमकर हमला बोला और उन्हें “कॉमेडी का कलंक” कहा. उन्होंने कहा, “आजकल, कुछ लड़के और लड़कियां माइक्रोफोन पकड़कर और दर्शकों के सामने परफॉर्म करके अश्लीलता को कॉमेडी के रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं. इससे उनका घर तो चल जाता है, यह हमारे देश के युवाओं को भ्रष्ट करने में भी योगदान देता है. यही कारण है कि मैं हमेशा ऐसे लोगों को समाज का आतंकवादी कहता हूं.”

सुनील पाल ने अश्लील कंटेंट रोकने की मांग की

सुनील ने कहा कि ऐसे अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने के लिए कड़े नियम होने चाहिए. उन्होंने कहा कि कई कलाकार अपने शो के दौरान गाली-गलौज और भद्दे मजाक का सहारा लेते हैं. ऐसे में वेन्यू मालिकों को यह पक्का करना चाहिए कि उनकी जगह पर ऐसे प्रोग्राम न हों.

समय रैना पर भी सुनील पाल ने तीखा हमला किया

उन्होंने प्रणित पर हमला बोलते हुए समय रैना को भी चर्चा में खींच लिया और कहा, “आज, समाज और हमारे जैसे कॉमेडियन परेशान हैं. हमें आश्चर्य है कि ऐसे लोगों को बिग बॉस जैसे शो में क्यों इनवाइट किया जाता है, उन्हें कौन बनेगा करोड़पति में क्यों दिखाया जाता है, और उन्हें इतना प्रमोशन क्यों दिया जाता है, जब वे अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हैं. मनोरंजन के नाम पर हमारे देश में कॉमेडी से जुड़ा कलंक बढ़ता ही रहेगा.”

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >