मिलिये ”PIKU” की ”दीपिकू” और ”बाबा” से

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. बिग बी ने पहले ही कहा था कि दोनों से साथ काम करने को अनुभव बहुत अच्‍छा रहा है. फिल्‍म एक कॉमेडी फिल्‍म होगी. वहीं दीपिका […]

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. बिग बी ने पहले ही कहा था कि दोनों से साथ काम करने को अनुभव बहुत अच्‍छा रहा है. फिल्‍म एक कॉमेडी फिल्‍म होगी. वहीं दीपिका और बिग बी फिल्‍म में बाप-बेटी के किरदार में दिखाई देंगे. दोनों शुटिंग के दौरान बेहद घुलमिल गये थे.

दीपिका सेट पर बिग बी को ‘बाबा’ कहकर बुलाते थे वहीं बिग बी, दीपिका को ‘दीपिकू’ कहकर पुकारते थे.वही बिग बी ने इच्‍छा जताई है कि वे दोबारा दोनों के साथ काम करना चाहेंगे. शूजित सरकार फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े कलाकारों ने उनकी फिल्‍म में काम किया यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है. दीपिका ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया है वहीं सरकार को लगता है कि दीपिका से बेहतर इस किरदार को कोई और नहीं कर सकता था.

बिग बी हाल ही फिल्‍म ‘शमिताभ’ में नजर आये थे. फिल्‍म में बिग बी के अलावा धनुष और अक्षरा हासन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म को दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पासं दिया था. इस फिल्‍म के अलावा बिग बी फिल्‍म ‘वजीर’ में भी होंगे. दीपिका और बिग बी को एकसाथ देखना दिलचस्‍प होगा. वहीं इरफान अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्‍म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >