सनी लियोन की ''एक पहेली लीला'' का पहला गाना रिलीज

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन की आगामी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ का पहली गाना ‘देशी लुक’ रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म में सनी कई रोल निभाती नजर आयेंगी. वहीं फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. फिल्‍म का निर्देशन बॉबी खान ने किया है. इस गाने में सनी पिंक कलर के ड्रेस में […]

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन की आगामी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ का पहली गाना ‘देशी लुक’ रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म में सनी कई रोल निभाती नजर आयेंगी. वहीं फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. फिल्‍म का निर्देशन बॉबी खान ने किया है. इस गाने में सनी पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. फिल्‍म में सनी ने एक देशी गर्ल से लेकर एक ग्‍लैमरस लुक तक अपनाया है.

सनी फिल्‍म में राजस्‍थानी बोलती नजर आयेंगी. फिल्‍म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं सनी अपने फैंस को खुश करने के लिए कई हथकंडे अपनाती है. सनी के अलावा इस फिल्‍म में जय भानुशाली भी मुख्‍य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर संस्‍पेंस से भरा है.

सनी इससे पहले फिल्‍म ‘रागिनी एमएमएस 3’ में नजर आई थी. फिल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. इस फिल्‍म का गाना ‘बेबी डॉल…’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. वहीं सनी इस फिल्‍म के अलावा ‘मस्‍तीजादे’ में भी नजर आयेंगी. फिल्‍म में उनके आपोजिट तुषार कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >