365 डेज राम गोपाल वर्मा की एक रोमांटिक फिल्म

अपनी गैंगस्टर व भुतहा फिल्मों के लिए मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा आगामी तेलुगू फिल्म 365 डेज से अब एक दशक बाद रोमांस शैली की फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. राम गोपाल वर्मा की पिछली चर्चित रोमांटिक फिल्म प्रेम कथा थी. इसने वर्ष 1999 में प्रतिष्ठित नंदी पुरस्कार भी जीता था. 365 डेज में […]

अपनी गैंगस्टर व भुतहा फिल्मों के लिए मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा आगामी तेलुगू फिल्म 365 डेज से अब एक दशक बाद रोमांस शैली की फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. राम गोपाल वर्मा की पिछली चर्चित रोमांटिक फिल्म प्रेम कथा थी. इसने वर्ष 1999 में प्रतिष्ठित नंदी पुरस्कार भी जीता था.
365 डेज में मुख्य भूमिका निभा रहे नंदू ने बताया, यह फिल्म रोमांस शैली की फिल्मों में रामू सर की वापसी का प्रतीक है. मेरे ख्याल से रंगीला के बाद यह उनकी पहली संगीतमय रोमांटिक फिल्म है. यह हिंदी में भी रिलीज होगी. मेरे लिए भी यह एक खास फिल्म है. उन्होंने फिल्म पर करीब चार करोड़ रुपये व एक गाने पर 35 लाख रुपये खर्च किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >