क्‍यों सनी ने कहा, ''एक पहेली लीला'' मेरी अबतक की सबसे मुश्किल फिल्‍म...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि इस फिल्‍म में उनका काम बेहद मुश्किल भरा था लेकिन फिल्‍म की टीम ने उनकी बहुत मदद की. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. ट्रेलर में लीला यानि सनी का किरदार बेहद दमदार […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. उनका कहना है कि इस फिल्‍म में उनका काम बेहद मुश्किल भरा था लेकिन फिल्‍म की टीम ने उनकी बहुत मदद की. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. ट्रेलर में लीला यानि सनी का किरदार बेहद दमदार नजर आ रहा है. फिल्‍म में सनी कई विभिन्‍न अवतारों में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं.

सनी का कहना है कि,’ फिल्‍म की कहानी बेहद पसंद आई थी. मुझे अपने किरदार के लिए तैयार होने में लगभग 6 घंटे का समय लगा था. मेरा किरदार बेहद कठिन था. मेरे डायलॉग्‍स भी फिल्‍म में बिल्‍कुल अलग है. फिल्‍म के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है.’

सनी ने आगे बताया कि,’ फिल्‍म में मेरा रोल चुनौतीभरा था लेकिन फिल्‍म की टीम के कई लोगों ने मेरी बहुत मदद की. फिल्‍म दर्शकों का पसंद आयेगी. दर्शक मुझे पहली बार इस तरह के रोल में देखेंगे.’ फिल्‍म की शूटिंग राजस्‍थान के कई इलाकों में की गई है. फिल्‍म 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

फिल्‍म में सनी एक किरदार में एक्‍टर बन यह डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं कि, ‘सक्सेस का शॉर्ट कट है शॉर्ट स्कर्ट’. इसके अलावा दूसरे रोल में सनी राजस्थान की छोरी के रूप में दिखाई गई है जो के राजस्‍थानी भाषा में डायलॉग बोल रही हैं. वहीं तीसरे रोल में सनी लंदन की मेम के किरदार में नजर आ रही हैं. दर्शक उनकी एक्टिंग को देखकर जरूर सनी की तारीफ करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >