”रॉय” का नया गाना ”यारा रे…” रिलीज, जैकलीन-अर्जुन का ब्रेकअप

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और रणबीर कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ का एक और नया गाना ‘यारा रे…’ रिलीज हो गया है. इस गान में जैकलीन, रणबीर के अलावा अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं. इस गान में कुछ संस्‍पेंस नजर आ रहा है. गाने में जैकलीन शायद रणबीर कपूर के बारे […]

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और रणबीर कपूर की आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ का एक और नया गाना ‘यारा रे…’ रिलीज हो गया है. इस गान में जैकलीन, रणबीर के अलावा अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं. इस गान में कुछ संस्‍पेंस नजर आ रहा है. गाने में जैकलीन शायद रणबीर कपूर के बारे में कुछ बोल रही हैं. इससे पहले जैकलीन पर फिल्‍माया गीत ‘चिट्टियां कलाईयां…’ रिलीज हुआ था. गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया था.

‘यारा रे…’ गाने को केके ने गाया है. जैकलीन और अर्जुन इस गाने में इमोशनल नजर आ रहे हैं. वहीं बीच-बीच में रणबीर कपूर की झलक भी नजर आ रही है. संदीप नाथ ने इस गान को लिखा है जो दर्शकों के दिलों को छुएगा. इसमें नाथ ने ‘अजनबी कहें, कि अपना कहें, अब क्‍या कहें क्‍या न कहें…’ जैसी लाइनों का इस्‍तेमाल किया है जो दर्शकों को बार-बार गाना सुनने के लिए मजबूर करेंगे.

फिल्‍म में जैकलीन डबल रोल में नजर आयेंगी. वे दोनों अभिनेताओं के आपोजिट नजर आयेंगी. रणबीर फिल्‍म में बेहद सीरीयस लुक में दिखाई दे रहे हैं. खबरें आ रही थी कि रणबीर फिल्‍म में चोर की भूमिका में नजर आयेंगे. जैकलीन का कहना है‍ कि इस फिल्‍म में दोनों कलाकारों के साथ काम कर अच्‍छा लगा. पहली बार डबल रोल निभाकर उत्‍साहित हूं. फिल्‍म 13 फरवरी को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >