''खामोशियां'' के लिए ''हां'' कहना सही फैसला था : अली फजल

नयी दिल्ली : अपनी सौम्य एवं साधारण सा इंसान की छवि को तोडते हुए अभिनेता अली फजल जल्द ही ‘खामोशियां’ में एक दीवाने प्रेमी के किरदार में नजर आयेंगे. अली का कहना है कि इस फिल्म के लिए हां कहकर उन्हें खुशी है और यह मौका उन्हें सही समय पर मिला है. 28 वर्षीय अली […]

नयी दिल्ली : अपनी सौम्य एवं साधारण सा इंसान की छवि को तोडते हुए अभिनेता अली फजल जल्द ही ‘खामोशियां’ में एक दीवाने प्रेमी के किरदार में नजर आयेंगे. अली का कहना है कि इस फिल्म के लिए हां कहकर उन्हें खुशी है और यह मौका उन्हें सही समय पर मिला है.

28 वर्षीय अली ने इससे पहले हल्की-फुल्की फिल्मों मसलन ‘सोनाली केबल’, ‘आलवेज कभी कभी’ और ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों में काम किया है और अब वह भट्ट कैंप की थ्रिलर फिल्म में नजर आयेंगे.

अली ने बताया,’ यह मेरे लिए काफी अलग किरदार था. यह मेरी पिछली फिल्मों की तरह नहीं है. यहां मैं एक प्रेमी हूं, एक शराबी लेखक हूं जो बस खात्मे के कगार पर है और फिल्म की पूरी कहानी उसी के नजरिए पर है.’

अली ने आगे बताया कि,’ अलग तरह की फिल्म पाने के लिए मैंने कोई विशेष प्रयास नहीं किया ,यह किरदार भी मेरे पास अपने आप आया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह की फिल्म करुंगा. उस समय मैं ‘बॉबी जासूस’ में काम कर रहा था जब ‘खामोशियां’ का अवसर आया. निर्देशक करन दारा ने मुझे सारी कहानी फोन पर सुनाई और तब से आज तक मैंने पीछे पलटकर नहीं देखा.’

‘खामोशियां’ से टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी अपना फिल्मी सफर शुरु कर रहे हैं और फिल्म में सपना पब्बी मुख्य अभिनेत्री हैं. फिल्‍म के गानों को दर्शकों खासा पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म में गुरमीत चौधरी भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >