OMG! ये कहां फस गईं हॉट सनी लियोन

नयी दिल्ली : पोर्न स्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोन अपनी अदाओं से सबको मदहोश करके चर्चा में रहतीं हैं लेकिन इस बार उनकी चर्चा किसी और चीज की वजह से हैं. वह हाल ही लिफ्ट में फंस गई जिसके बाद काफी परेशान दिखीं. दरअसल यह हादसा तब हुआ जब वह […]

नयी दिल्ली : पोर्न स्टार से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोन अपनी अदाओं से सबको मदहोश करके चर्चा में रहतीं हैं लेकिन इस बार उनकी चर्चा किसी और चीज की वजह से हैं. वह हाल ही लिफ्ट में फंस गई जिसके बाद काफी परेशान दिखीं.

दरअसल यह हादसा तब हुआ जब वह अपने पति के साथ मुंबई में एक मैगजीन का कवर पेज लॉन्च करने पहुंचीं. इस मैगजीन में सनी लियोनी और उनके हसबैंड डेनियल वेबर साथ-साथ कवर पेज पर नजर आयेंगे.

लेकिन कार्यक्रम के दौरान सनी अपने पति और मैनेजर के साथ लिफ्ट में फंस गईं जिसके बाद ऑर्गेनाइजर्स ने टेक्नीशियन को बुलाया. टेक्नीशियन ने किसी तरह लिफ्ट खोला जिसके बाद सनी और उनके हसबैंड बाहर आये.

बेबी डॉल इस घटना के बाद थोड़ी परेशान जरूर देखीं लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए बात को टाल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >