अब हॉट सनी करेंगी क्लासिकल डांस

मुंबई : हॉट और सेक्सी बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन अब इंडियन क्लासिकल डांस करतीं नजर आयेंगी. खबरों की माने तो सनी फिल्म "एक पहेली लीला" मे रानी के किरदार में नजर आयेंगी जिसमें वह क्लासिकल डांस करेंगी. यह सनी के लिए एक चुनौती की तरह है. इसके लिए उसने प्रेक्टिस भी करना चालू […]

मुंबई : हॉट और सेक्सी बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन अब इंडियन क्लासिकल डांस करतीं नजर आयेंगी. खबरों की माने तो सनी फिल्म "एक पहेली लीला" मे रानी के किरदार में नजर आयेंगी जिसमें वह क्लासिकल डांस करेंगी. यह सनी के लिए एक चुनौती की तरह है. इसके लिए उसने प्रेक्टिस भी करना चालू कर दिया है.

बकायदा वह डांस का प्रशिक्षण भी ले रहीं हैं. खबरों के अनुसार इन दिनों सनी कोरिग्राफर सरोज खान से क्लासिकल डांस सीख रही है.

सनी फिल्म के संबंध में कहा कि मैं नए लुक और फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मै इस तरह का डांस शूट करने वाली हूं, मेरे लिए ये बहुत अच्छा मूमेंट है. अहमद ने हमेशा अच्छा काम किया और सरोज मैम से डांस सिखना बहुत अच्छा अनुभव था.

सनी ने फिल्म का जिक्र करते हुए बताया कि यह एक इंडियन ड्रामा है. इसमे मैं पहली बार क्लासिकल डांस करने वाली हूं. यह मेरे लिए पहला अनुभव होगा.

गौरतलब है कि पिछले साल सनी "पिंक लिप्स", "बेबी डॉल", "चार बोतल वोडका" जैसे आइटम सॉन्ग से फैंस का दिल जीत चुकीं हैं. अब देखना है कि सनी क्लासिकल डांस करके क्या धमाल मचातीं है. उनके इस अवतार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 10 फरवरी को रिलिज होने वाली है. इससे पहले सनी की फिल्म "मस्तीजादे" और "कुछ कुछ लोचा है" आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >