अपने को सोशल नेटवर्किंग साईट से हमेशा जोडकर रखने वाले महानायक अमिताभ बच्चन शनिवार रात काफी परेशान थे. अरे चौंकने वाली कोई बात नहीं है. वह बिल्कुल स्वस्थ्य हैं.
दरअसल वह अपने ब्लॉग का पासवर्ड ही भूल गए जिसके कारण वे परेशान हैं. उन्होंने ट्विटर पर अपनी परेशानी का इजहार किया. उन्होंने ट्विट किया मेरा ब्लॉग ओपन नहीं हो रहा जबकि मैने आईडी और पासवर्ड फील कर दिया है. मैं काफी परेशान हूं.
गौरतलब है कि वह अपने ब्लॉग के माध्यम से अपनी दिल की बात लोगों के सामने रखते हैं. इतना ही नहीं उनका ब्लॉग हिंदी में आ जाने से फैंस का जुडाव काफी हो गया है.
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता धनुष की आगामी फिल्म ‘शमिताभ’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ट्रेलर धनुष और अमिताभ दोनों का एक मिला-जुला तोड़ है. फिल्म के ट्रेलर को देखकर लेता है कि इसमें कोई बड़ा संस्पेंस छुपा हुआ है. अमिताभ एक किसी बड़ी घटना से चोट खाए इंसान की तरह नजर आये हैं.
दर्शकों को इस फिल्म का खासा इंतजार है. वहीं अमिताभ ने लॉन्च के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर फैन्स की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उन्हें एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म का प्रीमियर है.
फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक डॉयलॉग भी है, ‘है कोई पानी जो चढ़ती है व्हिस्की के बिना…वो पानी है मैं व्हिस्की हूं.’ इस डायलॉग में कुछ संस्पेंस जरूर नजर आता है. फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हो रही है.
