''पीके'' रिलीज होते ही तोड़ेगी कई रिकॉर्डस्...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्‍म रिलीज होते के साथ ही कई रिकॉर्डस अपने नाम कर सकती है. फिल्‍म 5,200 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की जाएगी. अब तक कोई भी फिल्‍म इतने सारे स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज नही की गई है. फिल्‍म में आमिर के अलावा अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्‍त […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्‍म रिलीज होते के साथ ही कई रिकॉर्डस अपने नाम कर सकती है. फिल्‍म 5,200 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की जाएगी. अब तक कोई भी फिल्‍म इतने सारे स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज नही की गई है. फिल्‍म में आमिर के अलावा अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्‍त मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

फिल्‍म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस दिन और कोई भी रिलीज नहीं हो रही है तो फिल्‍म के लिए यह अच्‍छी बात होगी कि दर्शकों की भीड़ बंटेगी नहीं. सब जानते हैं कि आमिर की फिल्‍म क्रिसमस के दौरान ही रिलीज होती है जिससे बाकी फिल्‍मों के निर्माता अपनी फिल्‍में इस दिन रिलीज नहीं करते. वहीं आमिर ने पहले ही बता दिया था कि यह एक पारिवारिक फिल्‍म होगी.

इस फिल्‍म के निर्माता यह उम्‍मीद कर रहे हैं कि फिल्‍म 300 करोड़ की कमाई करेगी. सूत्रों के मुताबिक फिल्‍म को भारत के हर थियेटर में रिलीज करने की कोशिश की जा रही है. आमिर और फिल्‍म के निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी फिल्‍म के लिए हमेशा ही कुछ अलग करना चाहते हैं. दोनों ने दर्शकों को संस्‍पेंस में रखकर उनकी फिल्‍म देखने की उत्‍सुकता को बढा दिया है.

वहीं आमिर फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वे कई शहरों में घूम रहे हैं. अनुष्‍का फिल्‍म में एक टॉमबॉय के लुक में नजर आयेंगी. आमिर ने तो अपने पहले पोस्‍टर से ही फैंस को हैरान कर दिया था. उनकी भूमिका फिल्‍म में क्‍या होगी यह तो रहस्‍य है. वहीं सुशांत किस रोल में नजर आयेंगे इसका खुलासा भी अभी नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >