आमिर बोले, ”तीनों खान” वाली फिल्‍म मजेदार होगी…

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि बॉलीवुड के ‘खान’ को लेकर बनाई जानेवाली फिल्‍म मजेदार होगी. दर्शकों के लिए यह एक बडा तोहफा होगा. उन्‍हें भी इस फिल्‍म में अभिनय करके खुशी होगी. वहीं दर्शक भी चाहते है कि वे आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ बड़े पर्दे देखें. […]

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का कहना है कि बॉलीवुड के ‘खान’ को लेकर बनाई जानेवाली फिल्‍म मजेदार होगी. दर्शकों के लिए यह एक बडा तोहफा होगा. उन्‍हें भी इस फिल्‍म में अभिनय करके खुशी होगी. वहीं दर्शक भी चाहते है कि वे आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ बड़े पर्दे देखें.

बॉलीवुड की ये तीनों सुपरस्‍टार एक ही मंच पर एकसाथ नजर आये. आमिर से जब पूछा गया कि क्‍या वे सलमान और शाहरुख के साथ एक फिल्‍म करने की कोई योजना है? इस बारे में आमिर ने कहा कि,’ हम तीनों को लेकर जो भी फिल्‍म बनेगी वो मजेदार होगी. अगर हम तीनों को कोई कहानी पसंद आई तो जरूर हम साथ काम करेंगे. मुझे साथ काम कर बेहद खुशी होगी.’

वहीं आमिर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वे प्रमोशन को लेकर कई शहरों में घूम रहे हैं. फिल्‍म में आमिर का लुक एकदम अलग है. अनुष्‍का भी इस फिल्‍म में एक नये लुक में हैं. फिल्‍म 19 दिसंबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >