”अलोन” से एकबार फिर डराएंगी बिपाशा

अपने भूतिया फिल्मों से लोगों का दिल दहलाने वाली बॉलीवुड बंगाली ब्‍यूटी बिपाशा बासु आने वाली फिल्म ‘अलोन’से एक बार फिर अपने फैन्‍स को डराने की तैयारी कर रही हैं. पिछली फिल्म ‘क्रीचर’ के बाद बिपाशा ‘अलोन’ में दिखने वाली हैं. इस फिल्म का पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्‍टर में बिपाशा दो तरह […]

अपने भूतिया फिल्मों से लोगों का दिल दहलाने वाली बॉलीवुड बंगाली ब्‍यूटी बिपाशा बासु आने वाली फिल्म ‘अलोन’से एक बार फिर अपने फैन्‍स को डराने की तैयारी कर रही हैं. पिछली फिल्म ‘क्रीचर’ के बाद बिपाशा ‘अलोन’ में दिखने वाली हैं. इस फिल्म का पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है.
पोस्‍टर में बिपाशा दो तरह के लुक में दिख रही हैं. एक लुक में बिपाशा हॉट अंदाज में हैं तो दूसरे में बेहद डरावनी लग रही हैं. इस फिल्म का निर्माण ‘रागिनी एमएमएस 2 के निर्देशक भूषण पटेल कर रहे हैं. एक बार फिर भूषण इस फिल्‍म के जरिए हॉरेक्‍स मूवी लेकर आ रहे हैं.
‘अलोन’ में बिपाशा के साथ टीवी कलाकार करन सिंह ग्रोवर नजर आएंगे. खबरों के मुताबिक बिपाशा ने इस फिल्‍म में करन के साथ कई हॉट सीन भी दिए हैं. पिछली कई फिल्‍में लगातार फ्लॉप देने के बाद इस फिल्म से बिपाशा को काफी उम्‍मीदें हैं.
अपने ट्विटर हैंडल पर बिपाशा ने फिल्‍म का पोस्‍टर शेयर किया है. फिल्म 16 जनवरी 2015 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >