शाहरुख-ऐश्‍वर्या की जोडी ''चलती का नाम गाडी'' की रीमेक में...

बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी जल्‍द ही अपनी अगली फिल्‍म में शाहरुख खान और ऐश्‍वर्या राय की मशहूरजोडी को कास्‍ट कर सकते हैं. रोहित वर्ष 1958 में रिलीज हुई किशोर कुमार और मधुबाला अभिनीत फिल्‍म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की रीमेक बनाने जा रहे हैं. वहीं खबरें आ रही हैं कि वह अपनी इस […]

बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी जल्‍द ही अपनी अगली फिल्‍म में शाहरुख खान और ऐश्‍वर्या राय की मशहूरजोडी को कास्‍ट कर सकते हैं. रोहित वर्ष 1958 में रिलीज हुई किशोर कुमार और मधुबाला अभिनीत फिल्‍म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की रीमेक बनाने जा रहे हैं. वहीं खबरें आ रही हैं कि वह अपनी इस फिल्‍म में शाहरुख-ऐश्‍वर्या की जोडी को कास्‍ट करेंगे.

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस फिल्‍म के लिए पहले रोहित ने अभिनेत्री काजोल को ऑफर किया था, लेकिन किन्‍हीं कारणों से बात नहीं बन पाई. अब ऐश्‍वर्या शाहरुख के आपोजिट होगी. इससे पहले दोनों की जोडी वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्‍म ‘देवदास’ में नजर आई थी. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद किया था.

शाहरुख-ऐश्‍वर्या की जोडी ने फिल्‍म ‘मोहब्‍बतें’ में दोनों की जोडी ने दर्शकों पर अपना जादू चलाया था. फिल्‍म के गानों को आज भी दर्शक खासा पसंद करते हैं. फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई‍ थी. फिर दोनों फिल्‍म ‘जोश’ में साथ दिखे थे जिसमें दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था. फिल्‍म ‘शक्ति’ के आइटम नंबर ‘इश्‍क कमीना…’ में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचाया था.

रोहित ने इससे पहले शाहरुख और दीपिका पादूकोण को लेकर फिल्‍म ‘चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस’ का निर्माण किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. अब वे शाहरुख और ऐश्‍वर्या की मशहूर जोडी को कास्‍ट कर रहे हैं. वहीं ऐश्‍वर्या एक लंबे अंतराल के बाद फिल्‍मों में कमबैक कर रही हैं. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों की जोडी इस बार दर्शकों पर अपना जादू चला पाती है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >