श्रद्धा कपूर बोली, पापा का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में होना चाहिए क्‍योंकि…

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उनके पिता शक्ति कपूर का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में होना चाहिए. श्रद्धा ने आगे बताया कि अभी तक उनके पिता ने अपने करियर में 700 से भी अधिक फिल्‍में की हैं, जो अपने आप में एक बहुत बडी बात और महत्‍वपूर्ण रिकॉर्ड है. इसलिए श्रद्धा ने […]

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उनके पिता शक्ति कपूर का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में होना चाहिए. श्रद्धा ने आगे बताया कि अभी तक उनके पिता ने अपने करियर में 700 से भी अधिक फिल्‍में की हैं, जो अपने आप में एक बहुत बडी बात और महत्‍वपूर्ण रिकॉर्ड है. इसलिए श्रद्धा ने अपने पिता के इस रिकॉर्ड को गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में दर्ज कराने की पहल की है.

श्रद्धा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि,’ मेरे पिता ने 700 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया है. इसलिए उनके नाम को गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में जगह मिलनी चाहिए. मुझे लगता है कि इस बारे में मुझे इसके अधिकारियों से बात करनी चाहिए. उन्‍हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस से एक प्रमाणपत्र मिलना चाहिए.’

शक्ति कपूर पिछले तीन दशकों से लंबे समय से हिंदी सिनेजगत में सक्रिय हैं. वे खलनायक की भूमिका में दशकों को खासा पसंद आए. वे एक ऐसे खलनायक हैं जिन्‍होंने दर्शकों को हंसाया भी और रुलाया भी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >