‘कुछ-कुछ लोचा है’ में सनी का बिकनी लुक

राम कपूर और सनी लियोन की फिल्म ‘कुछ-कुछ लोचा है’ का लुक सामने आ गया है. ट्विटर पर शेयर की गयी इस तसवीर में सनी ने रेड कलर की बिकनी पहन रखी है, जबकि राम कपूर पीछे मुंह पर हाथ रखे खड़े हैं. ऐसा लग रहा है जैसे राम कपूर किसी चीज को देख कर […]

राम कपूर और सनी लियोन की फिल्म ‘कुछ-कुछ लोचा है’ का लुक सामने आ गया है. ट्विटर पर शेयर की गयी इस तसवीर में सनी ने रेड कलर की बिकनी पहन रखी है, जबकि राम कपूर पीछे मुंह पर हाथ रखे खड़े हैं. ऐसा लग रहा है जैसे राम कपूर किसी चीज को देख कर अचरज में पड़ गये हैं.
फिल्म ‘कुछ कुछ लोचा है’ का डायरेक्शन देवांग ढोलिकया कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा मुकेश पुरोहित के हाथों में है. फिल्म में राम एक अमीर गुजराती व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं सनी मशूहर फिल्म स्टार का. राम और सनी इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आयेंगे. सनी लियोन इससे पहले भी देवांग के साथ काम कर चुकी हैं, जबकि राम कपूर से साथ उनकी यह पहली फिल्म है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >