और दबंग खान से डरकर रो पडी सोनाक्षी...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की रिस्‍पेशन में जो हुआ वह सबको हैरान करने वाला था. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सलमान ने गुस्‍से में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा से बहस की. बहस ऐसी हुई कि सोनाक्षी वहीं रोने लगी. वहीं बताया जा रहा है कि दोनों के बीच […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी की रिस्‍पेशन में जो हुआ वह सबको हैरान करने वाला था. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सलमान ने गुस्‍से में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा से बहस की. बहस ऐसी हुई कि सोनाक्षी वहीं रोने लगी.

वहीं बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहस तब हुई जब पार्टी में काफी तेज आवाज में म्‍यूजिक बज रहा था. इसी कारण वहां मौजूद मेहमानों को इस बहस की खबर नहीं हुई. दरअसल मामला यह था कि सोनाक्षी पार्टी में सलमान के साथ सेल्‍फी लेने पहुंच गई. सूत्रों के अनुसार उसी वक्‍त दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. बहस इस हद तक हुई कि सोनाक्षी खुद को रोने से नही रोक पाई.

मामला शांत तब हुआ जब आश्विनी यार्डी ने आकर सुलह कराने की कोशिश की और दोनों को सबकुछ हटाकर डांस करने को कहा. लेकिन दोनों ने एक किनारे जाकर फिर एक दूसरे से बातचीत की. हालांकि सोनाक्षी ने बाद में सलमान के साथ ली सेल्‍फी को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. वहीं सलमान ने भी सोनाक्षी के साथ डासं किया और उसकी तस्‍वीर पोस्‍ट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >