पर्दे पर फिर रोमांस करते दिखेंगे शाहरुख-कैटरीना

बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कहे जाहे जाने वाले शाहरुख खान पर्दे पर एक बार फिर से रोमांस करते नजर आने वाले हैं. खबर है कि शाहरुख एक बार फिर से फिल्‍मी जगत की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ अगली फिल्‍म में काम करने वाले हैं. यह फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली है. फिल्म […]

बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो कहे जाहे जाने वाले शाहरुख खान पर्दे पर एक बार फिर से रोमांस करते नजर आने वाले हैं. खबर है कि शाहरुख एक बार फिर से फिल्‍मी जगत की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के साथ अगली फिल्‍म में काम करने वाले हैं. यह फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली है. फिल्म का निर्माण आदित्‍य चोपडा करेंगे.

आदित्‍य चोपडा फिल्‍म की कहानी पर पहले से ही काम कर रहे हैं. बताया जाता है कि फिल्‍म में काम करने के लिए आदित्‍य ने शाहरुख को अप्रोच भी किया है. शाहरुख ने इस फिल्म में काम करने के लिए मौखिक तौर पर हामी भी भर दी है. खबर है कि दोनों ने फिल्‍म की स्टोरी पर चर्चा भी की है. आदित्‍य इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट कटरीना को लेने का मन बना रहे हैं. हलांकि फिल्‍म का टाइटल क्‍या होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन जानकारी के मुताबिक यह एक रोमांटिक फिल्‍म होगी.

इससे पहले शाहरुख और कैटरीना ने साथ में 2012 में आयी फिल्‍म ‘जब तक है जान’ में काम किया था. इस फिल्‍म का निर्माण यशराज चोपडा ने किया था. यह उनकी बनायी हुई अंतिम फिल्‍म थी. फिल्म में शाहरुख ने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभायी थी. पर्दे पर शाहरुख और कटरीना की जोडी को दर्शकों ने खूब सराहा था. एक बार फिर यह जोडी स्‍क्रीन पर साथ दिख सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >