शाहरुख-कैटरीना की जोडी एकबार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर मचायेगी धमाल

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और कैटरीना कैफ की जोडी एकबार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर साथ नजर आ सकती है. आदित्‍य चोपडा ने अपनी अगली फिल्‍म की कहानी लिखना शुरु कर दिया है. आदित्‍य ने शाहरुख से इस बात की चर्चा भी कर ली है वहीं कैटरीना को भी फिल्‍म में काम करने के लिये […]

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और कैटरीना कैफ की जोडी एकबार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर साथ नजर आ सकती है. आदित्‍य चोपडा ने अपनी अगली फिल्‍म की कहानी लिखना शुरु कर दिया है. आदित्‍य ने शाहरुख से इस बात की चर्चा भी कर ली है वहीं कैटरीना को भी फिल्‍म में काम करने के लिये राजी कर लिया है. यह एक रोमांटिक फिल्‍म होगी.

शाहरुख और कैटरीना की जोडी इससे पहले 2012 में प्रदर्शित हुई फिल्‍म ‘जब तक है जान’ में नजर आई थी. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी. ‘जब तक है जान’ यश चोपडा की निर्मित अंतिम फिल्‍म थी.

इससे पहले शाहरुख फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आये थे. दर्शकों ने फिल्‍म को खासा पसंद आई थी. फिल्‍म की पटकथा ऑस्‍कर लाइब्रेरी में शामिल हो गई है. वहीं कैटरीना इससे पहले ‘बैंग बैंग’ में नजर आई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. शाहरुख-कैटरीना की जोडी एकबार फिर साथ आ रही है तो दर्शकों को एक और रोमांटिक फिल्‍म का तोहफा मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >