सोनाक्षी ने केआरके को कहा ''उलटा लटकाकर 4 थप्‍पड...''

कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चे में रहते है. इस बार उन्‍होंने निशाना बनाया है बौलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा को. केआके ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर सोनाक्षी के बारे में कुछ उटपटांग बाते लिखी थी. जिसे देखकर सोनाक्षी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सोनाक्षी सिन्‍हा ने फैंस का यहां […]

कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा चर्चे में रहते है. इस बार उन्‍होंने निशाना बनाया है बौलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा को. केआके ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर सोनाक्षी के बारे में कुछ उटपटांग बाते लिखी थी. जिसे देखकर सोनाक्षी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सोनाक्षी सिन्‍हा ने फैंस का यहां तक कह दिया कि कमाल खान को उलटा लटका कर 4 थप्‍पड लगाओ.

दरअसल केआरके ने कमाल के बारे में जो लिखा था वो किसी भी महिला के लिए आपत्तिजनक हो सकते है. सोनाक्षी ने केआके को ट्वीटर पर करारा जवाब दिया है. सोनाक्षी ने अपने फैंस को लिखा कि अगर आपको लगता है कि कमाल खान महिलाओं का सम्‍मान नहीं करते है तो उन्‍हें उलटा लटकाकर चार थप्‍पड लगाने चाहिए तो प्‍लीज री-ट्वीट किजिए.

https://twitter.com/sonakshisinha/status/532760682945466368

सोनाक्षी के ट्वीट करने के बाद ही केआके ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया और सोनाक्षी से माफी मांगी. उन्‍होंने फिर सोनाक्षी को लिखा कि सोनाक्षी जी मैं माफी मांगता हुं. अगर ये आपको आपत्तिजनक लगा है तो. ये तो बॉलीवुड में सबसे सेक्सी अभिनेत्री चुनने के लिए एक सर्वे था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >