”हैप्‍पी न्‍यू ईयर” ने 200 करोड का जादुई आंकडा किया पार

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने आखिरकार 200 करोड को आंकडा पार कर लिया है. इसी के साथ 200 करोड के क्‍लब में शामिल होनेवाली छठी फिल्‍म बन गई है. इससे पहले ‘धूम 3’, ‘किक’, ‘3 इडियट्स’, ‘कृष 3’ और ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ इस क्‍लब में शामिल हो चुकी है. ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ अभी […]

फराह खान निर्देशित फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने आखिरकार 200 करोड को आंकडा पार कर लिया है. इसी के साथ 200 करोड के क्‍लब में शामिल होनेवाली छठी फिल्‍म बन गई है. इससे पहले ‘धूम 3’, ‘किक’, ‘3 इडियट्स’, ‘कृष 3’ और ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ इस क्‍लब में शामिल हो चुकी है. ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ अभी तक 200.50 करोड की कमाई कर ली है.

शाहरुख और दीपिका की यह दूसरी फिल्‍म में है जो 200 करोड के क्‍लब में शामिल हुई है. इससे पहले रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ में भी दीपिका और शाहरुख ने ही लीड रोल निभाया था. अब दोनों फिर से हिट हो गये.

इस साल इस आंकडे को पार करने का रिकॉर्ड सलमान की फिल्‍म ‘किक’ के नाम है. ‘किक’ ने बॉक्‍स ऑफिस में 233 करोड की कमाई की थी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ सलमान की फिल्‍म ‘किक’ को रिकॉर्ड तोड पाती है नहीं. फिल्‍म में दीपिका का पोल डांस भी दर्शकों को खासा पसंद कर रहें है.

दर्शकों को फिल्‍म खासा पसंद आ रही है. फिल्‍म की कमाई इस बात को साफ दर्शा रही है. फिल्‍म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, अभिषेक बच्‍चन, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म डासं और चोरों पर आधारित है. फिल्‍म एक कॉमेडी फिल्‍म है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >