रणबीर कपूर और कटरीना ने बनाया अपने लिए आशियाना, जल्दी ही होंगे शिफ्ट

कहते हैं इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपता. जी हां, यह बात सौ फीसदी लागू होती है बॉलीवुड के हीरो रणवीर कपूर और बार्बी डॉल कैटरीना कैफ पर. हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन इनके हाव-भाव को देखकर आप बखूबी समझ सकते हैं कि इन दोनों के […]

कहते हैं इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपता. जी हां, यह बात सौ फीसदी लागू होती है बॉलीवुड के हीरो रणवीर कपूर और बार्बी डॉल कैटरीना कैफ पर. हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन इनके हाव-भाव को देखकर आप बखूबी समझ सकते हैं कि इन दोनों के बीच प्यार पनप चुका है.

इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि ये दोनों प्यार में हैं. बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि दोनों अपने लिए प्यार का घोंसला या घर की तलाश में हैं. ऐसी खबरें आ रहीं है कि दोनों वीकेंड तक अपने नये घर के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं और अपने दोस्तों को उसका निमंत्रण दे सकते हैं.

इन दोनों के प्यार का आशियाना कार्टर रोड में बना है, जिसे काफी स्टाइलिश तरीके से बनाया गया है. इन दोनों की प्रेम कहानी अजब प्रेम की गजब कहानी से शुरू हुई थी और आज ये दोनों इतने करीब आ चुके हैं कि दो शरीर एक जान हो चुके हैं.

लेकिन दोनों ही अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं. जब दोनों की एक तस्वीर विदेश दौरे की सामने आयी थी, काफी हंगामा हुआ था, लेकिन दोनों ने अपनी निजी जिंदगी पर बात नहीं की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >