यादगार बन गया बिग बॉस का सफर : मिनिषा

रियलिटी शो बिग बॉस-8 से बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा बाहर हो गयी हैं. मिनिषा ने घर से जाते-जाते सेवक बने हुए गौतम व प्रीतम को आजाद कर दिया. मिनिषा घर से बाहर होनेवाली पांचवी कंटेस्टेंट हैं. शनिवार को सलमान ने मिनिषा लांबा और पुनित इस्सर को घर से बाहर होने को फैसला सुनाया था. सलमान […]

रियलिटी शो बिग बॉस-8 से बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा बाहर हो गयी हैं. मिनिषा ने घर से जाते-जाते सेवक बने हुए गौतम व प्रीतम को आजाद कर दिया. मिनिषा घर से बाहर होनेवाली पांचवी कंटेस्टेंट हैं. शनिवार को सलमान ने मिनिषा लांबा और पुनित इस्सर को घर से बाहर होने को फैसला सुनाया था.

सलमान के इस फैसले पर सब हैरान रह गये. सभी प्रतिभागियों को लगा यह सिर्फ मजाक है, लेकिन तुरंत गेट खुला और दोनों बाहर हो गये. पुनीत वापस घर में लौट गये. बिग बॉस से बाहर होने के बाद अभिनेत्री ने कहा, शो में सफर बेहद यादगार रहा. शो से जुड़ कर बेहद खुश हूं. घर को बेहद मिस करुंगी. मिनिषा फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ से सुर्खियों में आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >