ऐश ने किया बर्थडे सेलीब्रेट, बताया ''जज्‍बा'' के बारे में भी...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्‍ड रह चुकी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने अपना 41वां जन्‍मदिन मनाया. शनिवार को उन्‍होंने केक काटकर इस दिन को और खास बनाया. उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ के बारे में मीडिया से बातचीत की. फिल्‍म में वे एक वकील के रूप में नजर आएंगी. उनके साथ फिल्‍म में […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्‍ड रह चुकी ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने अपना 41वां जन्‍मदिन मनाया. शनिवार को उन्‍होंने केक काटकर इस दिन को और खास बनाया. उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘जज्‍बा’ के बारे में मीडिया से बातचीत की. फिल्‍म में वे एक वकील के रूप में नजर आएंगी. उनके साथ फिल्‍म में शबाना आजमी भी नजर आएंगी.

ऐश ने अपने बर्थडे को एक खास तरीके से सेलीब्रेट किया. एक तरफ उनके पति जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्‍चन की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ ने बेहतर कमाई की है और रिलीज के दिन से कई रिकॉर्ड तोड रही है. फिल्‍म में अभिषेक डबल रोल में है. वे नंदू भिडे के किरदार में नजर आये है उनके स्‍नेक डांस को दर्शकों ने खासा पसंद किया.

दूसरी तरफ वे फिर बॉलीवुड में काफी अर्से बाद कमबैक करने जा रही है वे भी वकील बनकर. ऐश को चाहने वालों के लिए यह एक बहूत बडी खुशखबरी है. फिल्‍म ‘जज्‍बा’ का निर्देशन सुजय गुप्‍ता ने किया है. दर्शकों भी ऐश के आने का बडी बेसब्री से इंतजार कर रहें है. अब देखना है कि ऐश पुराने किरदार में अपनेआप को ढाल पाती है नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >