आलिया भट्ट को मिली एस्टन कचर की प्रशंसा

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता एस्टन कचर भी आलिया भट्ट की दीवानी हो गयीं हैं. उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बनायी गयी आलिया भट्ट की एक लघु फिल्म की प्रशंसा की है. सोशल मीडिया पर धूम मचा रही गोइंग होम नामक इस लघु फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. बहल क्वीन फिल्म के निर्देशक […]

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता एस्टन कचर भी आलिया भट्ट की दीवानी हो गयीं हैं. उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बनायी गयी आलिया भट्ट की एक लघु फिल्म की प्रशंसा की है.

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही गोइंग होम नामक इस लघु फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. बहल क्वीन फिल्म के निर्देशक रहे हैं. फिल्म में आलिया ने एक ऐसी युवती की भूमिका अदा की है, जिसकी कार खराब हो जाती है और देर रात अभद्र से दिखने वाले पुरुषों के एक समूह से उसकी मुलाकात होती है.

लेकिन बिना किसी झिझक के वह उनसे संपर्क करती है और उनसे घर तक छोड़ देने का आग्रह करती हैं. लघु फिल्म के लिंक के साथ 36 वर्षीय कचर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है वाह, वाह. कचर की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद आलिया खुद पर काबू नहीं रख सकी और उन्होंने टू एंड ए आफ मैन की स्टार कचर के फेसबुक पेज की एक तस्वीर टिवट्र पर साझा की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >