...अब ''होस्‍ट'' बनकर 27 साल बाद रेखा से मिलेंगे सलमान

बॉलीवुड की जानीमानी अदाकरा रेखा अब बिगबॉस 8 में नजर आनेवाली है. हैरान मत होइए वे बिगबॉस के घर रहने नहीं बल्कि वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुपर नानी’ के प्रमोशन के लिए इस मंच पर नजर आएंगी. रेखा और सलमान वर्ष 1998 में आई फिल्‍म ‘बीबी हो तो ऐसी’ में साथ नजर आए थे.फिल्‍म में […]

बॉलीवुड की जानीमानी अदाकरा रेखा अब बिगबॉस 8 में नजर आनेवाली है. हैरान मत होइए वे बिगबॉस के घर रहने नहीं बल्कि वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुपर नानी’ के प्रमोशन के लिए इस मंच पर नजर आएंगी. रेखा और सलमान वर्ष 1998 में आई फिल्‍म ‘बीबी हो तो ऐसी’ में साथ नजर आए थे.फिल्‍म में सलमान रेखा के देवर बने थे.

इस वीकेंड में सलमान और रेखा दोनों एकसाथ बिगबॉस के मंच पर नजर आयेंगे. दर्शकों को करीब 27 साल बाद एकसाथ नजर आनेवाले है. फिल्‍म ‘सुपर नानी’ में रेखा के साथ शरमन जोशी और श्वेता कुमार भी लीड रोल में होंगे. यह फिल्म मौज-मस्ती से भरपूर है.

दीवाली पर रिलीज होनेवाली इस फिल्म के बारे में निर्देशक इंद्र कुमार का कहना है कि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने पर मधुबाला अंदाज में डांस किया है जिसे शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है. के एक गाने में रेखा गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला के अवतार में नजर आएंगी; फिल्‍म दर्शकों को खासा पसंद आएगी.

इससे पहले रितिक रोशन बिगबॉस के घरवालों से मिलने गये थे. रितिक फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ की कमाई का जश्‍न मनाने बिगबॉस के घर गये थे. लेकिन फिल्‍म में रितिक के साथ लीड रोल में नजर आनेवाली कैटरीना कैफ बिगबॉस के घर नहीं गई. अपने नहीं जाने की वजह कैटरीना ने व्‍यस्‍तता बताई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >