पिता शाहरुख ने बेटे अबराम के साथ दी ईद की बधाई

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने ईद-उल-अदहा के मौके पर अपने प्‍यारे बेटे अबराम का फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दिया है. उन्‍होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और साथ ही उनके बेटे अबराम भी सबको मुबारकबाद दे रहें है. शाहरुख के फैंस को यह तस्‍वीर बेहद पसंद आ रही है. अपने […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने ईद-उल-अदहा के मौके पर अपने प्‍यारे बेटे अबराम का फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दिया है. उन्‍होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और साथ ही उनके बेटे अबराम भी सबको मुबारकबाद दे रहें है.

शाहरुख के फैंस को यह तस्‍वीर बेहद पसंद आ रही है. अपने बेटे को लेकर शाहरुख बेहद खुश नजर आ रहें है. अपने बिजी वक्‍त में भी वह बेटे को पूरा समय देते है. उनका नन्‍हा बेटा अबराम बहुत प्‍यारा है.

फिलहाल इनदिनों शाहरुख अपनी आगामी फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म 26 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, विवान शाह, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्‍चन और सोनू सूद मुख्‍य भूमिकाओं में है.

फिल्‍म का गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शाहरुख फिल्‍म में 8 पैक्‍स में नजर आएंगे. फराह खान निर्देशित इस फिल्‍म में डांस और चोरों के बीच को सांमजस्‍य देखने को मिलेगा. फराह इससे पहले शाहरुख और दीपिका के साथ फिल्‍म ‘ओम शांति ओम’ कर चुकी है जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >