आमिर का सरप्राइज, ''पीके'' का तीसरा पोस्‍टर होगा रिलीज

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान हमेशा दर्शकों के सामने नए-नए अवतारों में आते रहते है. आमिर की आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के दो पोस्‍टर रिलीज हो चुके है. इसी हफते फिल्‍म का तीसरा पोस्‍टर भी रिलीज होने वाला है. इस पोस्‍टर को लेकर आमिर खासा खुश है. ‘पीके’ टीम के मुताबिक फिल्‍म के आठ पोस्‍टर […]

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान हमेशा दर्शकों के सामने नए-नए अवतारों में आते रहते है. आमिर की आगामी फिल्‍म ‘पीके’ के दो पोस्‍टर रिलीज हो चुके है. इसी हफते फिल्‍म का तीसरा पोस्‍टर भी रिलीज होने वाला है. इस पोस्‍टर को लेकर आमिर खासा खुश है.

‘पीके’ टीम के मुताबिक फिल्‍म के आठ पोस्‍टर है. हर एक पोस्‍टर में एक संस्‍पेंस है जो फिल्‍म की कहानी को बयान करेगा. ‘पीके’ का पहला पोस्‍टर विवादों में था.

‘पीके’ के पहले पोस्‍टर में आमिर खान निर्वस्‍त्र है और हाथ में एक ट्रांजिस्‍टर थामे हुए है. इस पोस्‍टर को आमिर ने फिल्‍म की कहानी बताने वाली कहा. वहीं दूसरे पोस्‍टर में वे एक पारंपरिक राजस्‍थानी वस्‍त्र में नजर आए. दोनों ही पोस्‍टर प्रशंसकों को हैरान करनेवाली थी.

राजकुमार हिरानी का कहना है कि हम आठ नए पोस्‍टर दर्शकों के सामने लेकर आएंगे.जिससे दर्शक फिल्‍म की स्‍टोरी के नजदीक पहुंचेंगे. वे पोस्‍टर के माध्‍यम से अपने दर्शकों के दिमाग तक पहुंचना चाहते है.

इस फिल्‍म में आमिर खान के अलावा संजय दत्‍त,अनुष्‍का शर्मा, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. यह फिल्‍म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. अब देखना दिलचस्‍प हो गा कि ‘पीके’ का तीसरा पोस्‍टर क्‍या धमाल मचाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >