जानिए क्‍यों डर जाती है सोनम लिफ्ट वाली बात से...

बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा सोनम कपूर को लिफ्टसे डर लगता है. जी हां हम मजाक नहीं कर रहें है वे पर्दे पर कितनी ही बिंदास और ब्रेव नजर आएं, लेकिन असलियत में उन्हें लिफ्ट से डर लगता है. सोनम की हमेशा यह कोशिश होती है कि वह डर को किसी भी तरह अपने दिलो-दिमाग से […]

बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा सोनम कपूर को लिफ्टसे डर लगता है. जी हां हम मजाक नहीं कर रहें है वे पर्दे पर कितनी ही बिंदास और ब्रेव नजर आएं, लेकिन असलियत में उन्हें लिफ्ट से डर लगता है. सोनम की हमेशा यह कोशिश होती है कि वह डर को किसी भी तरह अपने दिलो-दिमाग से बाहर निकाल दें. हाल ही में उनकी बहन ने उनका यह डर कम करने में उनकी मदद करने की कोशिश की है.

पिछले दिनों सोनम और उनकी बहन रिया बैंकॉक के एक होटेल में ठहरी हुई थीं.उनकी बहन रिया ने उन पर जोर डाला कि वह लिफ्ट में ही चढ़कर 55 मंजिल ऊपर और नीचे जाएं. यह सोचकर ही सोनम को बहुत डर लगा, लेकिन बहन की जिद के कारण वे मान गई.

इस बारे में सोनम का कहना है कि, ‘मैं जब लिफ्ट से बाहर आईं तो मुझे लगा कि मैं बेहोश हो जाऊंगी, लेकिन सब ठीक रहा. मेरे लिए वह समय बहुत ही मुश्किल भरा था.’

सोनम फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘खूबसूरत’ के प्रमोशन में व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में उनके आपोजिट पाक्स्‍ितानी एक्‍टर फवाद खान है. इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >