बडे पर्दे पर इश्‍क लडाएंगे ब्रैट ली

क्रिकेट के पिच पर अपना जादू आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेट ली अब फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने जा रहे है. ब्रेट ली ‘अनइंडियन’ नामक फिल्म में काम करने वाले है. यह फिल्म आस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड (एआईएफएफ) द्वारा बनाई जा रही है. इस फिल्म में ब्रेट ली भारतीय अभिनेत्री तनिशा चटर्जी […]

क्रिकेट के पिच पर अपना जादू आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेट ली अब फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने जा रहे है. ब्रेट ली ‘अनइंडियन’ नामक फिल्म में काम करने वाले है. यह फिल्म आस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड (एआईएफएफ) द्वारा बनाई जा रही है. इस फिल्म में ब्रेट ली भारतीय अभिनेत्री तनिशा चटर्जी के साथ इश्‍क फरमाते नजर आएंगे.

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक रोमांटिक हास्य फिल्म है जो भारतीय प्रवासियों को पेश आने वाली जटिलताओं पर आधरित है. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में सिडनी में शुरू होगी.

इस फिल्‍म का कहानी तुशी साथी ने लिखी है और निर्देशन अनुपम शर्मा कर रहे हैं. तनिशा और ब्रेट ली फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. ब्रेट ली इससे पहले भी साल 2009 में रिलीज क्रिकेट पर आधारित हिंदी फिल्म ‘विक्टरी’ में मेहमान एक्टर का रोल निभा चुके हैं.

इस फिल्‍म को लेकर उत्‍साहित ब्रेट ली का कहना है कि,’ एआईएफएफ की पहली फिल्म में लीड रोल मिलना मेरे लिए गर्व की बात है. अनुपम शर्मा और तनिशा चटर्जी जैसी अभिनेत्री के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है.इस फिल्‍म में काम करने को लेकर मैं बहुत खुश हूं.’

इस बारे में तनिशा ने कहा है कि आस्ट्रेलिया मेरे लिए हमेशा से खास देश रहा है. मुझे फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई. इस फिल्‍म में मेरे आपोजिट ब्रेट ली रहेंगे. यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मुझे अनुपम शर्मा और उनकी टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >