मुंबई: अपनी फिल्‍म राजा नटवारलाल के रिलीज होने के बाद मिल रही तारीफ से अभिनेता इमरान हाशमी काफी खुश है. किसिंग स्टार ने एक समाचार पत्र में दिये साक्षात्कार में अपने दिल में छुपे कई राज खोले. उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि मेरे ठग वाले किरदार को लोग नसंद कर रहे हैं.

अपने उपर लगे किसिंग स्टार के तमगे के उपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी मर्जी से किस नहीं करता फिल्‍म के डायरेक्टर मुझसे किस करवाते हैं. इस बारे में जब राजा नटवरलाल के निर्देशक कुणाल देशमुख से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दर्शक इमरान से ऐसे सीन्स की उम्मीद करते हैं और हमने फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर राजा नटवरलाल में ऐसे सीन डाले हैं.

गौरतलब है कि अपनी लगातार दो फिल्मों ने अपनी छवि के विपरीत उन्होंने किरदार नि भाया जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया और फिल्‍म बुरी तरह से पिट गई. अपने बेटे अयान की बीमारी से भी वे काफी चिंतित थे लेकिन अब अयान बिलकुल ठीक है.

बोले इमरान,मुझसे किस करवाया जाता है
मुंबई: अपनी फिल्म राजा नटवारलाल के रिलीज होने के बाद मिल रही तारीफ से अभिनेता इमरान हाशमी काफी खुश है. किसिंग स्टार ने एक समाचार पत्र में दिये साक्षात्कार में अपने दिल में छुपे कई राज खोले. उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि मेरे ठग वाले किरदार को लोग नसंद कर रहे हैं. […]

बोले इमरान,मुझसे किस करवाया जाता है