फिल्‍म में मराठी बोलते नजर आएंगे किंग खान

बॉलीवुड की खान कर तिकडी अब मराठी फिल्‍मों की ओर अपनी दिलचस्‍पी लेते दिख रही है. खबर है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब मराठी फिल्‍म में काम करते दिख सकते हैं. जाने माने निर्देशक नागेश कुकनूर निर्देशित इस फिल्‍म का नाम ‘धनक नाकम’ है. यह फिल्‍म नेत्रदान पर आधारित है. फिल्‍म में एक ऐसी […]

बॉलीवुड की खान कर तिकडी अब मराठी फिल्‍मों की ओर अपनी दिलचस्‍पी लेते दिख रही है. खबर है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब मराठी फिल्‍म में काम करते दिख सकते हैं.

जाने माने निर्देशक नागेश कुकनूर निर्देशित इस फिल्‍म का नाम ‘धनक नाकम’ है. यह फिल्‍म नेत्रदान पर आधारित है. फिल्‍म में एक ऐसी लडकी की कहानी बताई गई है जो अपने भाई की आंखों की रोशनी लौटाने के लिए प्रयास करती है. खबर है कि इस फिल्‍म में शाहरुख कैमियो करते नजर आ सकते हैं.

शाहरुख से पहले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी मराठी फिल्‍म में कैमिया किया था. रितेश देशमुख निर्मित फिल्‍म ‘लाई भरी’ में सलमान मराठी बोलते नजर आए थे. शाहरुख खान को फिल्‍म में मराठी बोलते देखना बहुत ही रोमांचाक होगा. देखना यह है कि मराठी फिल्‍मों में काम करने का खुमार और किन-किन बॉलीवुड कलाकारों को होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >