‘‘दिल धडकने दो’’ की शूटिंग मुंबई में शुरु

मुंबई : जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘‘दिल धडकने दो’’ की टीम यूरोप में शूटिंग के बाद दूसरे चरण की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आयी है. यूरोप में शूटिंग पोत लाइनर डेक 7 पर 17 मई से शुरु हुयी थी. इसकी शूटिंग फ्रांस, स्पेन, ट्यूनीशिया और इटली के अलावा तुर्की में भी हुयी. इस फिल्म […]

मुंबई : जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘‘दिल धडकने दो’’ की टीम यूरोप में शूटिंग के बाद दूसरे चरण की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आयी है. यूरोप में शूटिंग पोत लाइनर डेक 7 पर 17 मई से शुरु हुयी थी. इसकी शूटिंग फ्रांस, स्पेन, ट्यूनीशिया और इटली के अलावा तुर्की में भी हुयी.

इस फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपडा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर भी काम कर रहे हैं. अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘‘दिल धडकने दो’’ की मुंबई में शूटिंग शुरु हो गयी. इस फिल्म के सितंबर में पूरा होने और अगले साल प्रदर्शित होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >