हिट फिल्‍मों का सिक्कवल बनना चाहिए : अजय

मुंबई:अभिनेता अजय देवगन इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अजय की कई फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकीं हैं. अपनी आने वाली फिल्म से भी उनको काफी उम्मीद है लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं नहीं मानता कि 100 करोड़ी क्लब में फिल्‍म के शामिल […]

मुंबई:अभिनेता अजय देवगन इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं. अजय की कई फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकीं हैं. अपनी आने वाली फिल्म से भी उनको काफी उम्मीद है लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं नहीं मानता कि 100 करोड़ी क्लब में फिल्‍म के शामिल होने का कोई मापदण्‍ड है.

अजय ने कहा कि यदि फिल्‍म हिट कर जाती है तो उसका सिक्कवल बनना चाहिए. फिल्म और त्योहार का आपस में संबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिल्म अच्छी हो तो कभी भी रिलीज की जाये हिट होगी.

अजय ने कहा कि बॉलीवुड में चल रहे प्रतिस्पर्धा से वह नहीं घबराते हैं. वह जानते हैं यदि फिल्म अच्छी होगी तो लोग उसे जरुर पसंद करेंगे. इस फिल्‍म में एक बार फिर अजय देवगन ने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >